MCQ for 14-december-2020-mcqs-hindi-test

by Vajiram & Ravi

31-08-2023

05:29 AM

1.

 निम्नलिखित में से कौन संभवतः हाल के वर्षों में वे शायद एकमात्र ऐसे विद्वान थे, जो उडुपी के अष्ट मठों की पांडुलिपियों को जानते थे, जिसके लिए उन्हें 'पांडुलिपियों का विश्वकोश' कहा जाता था?

  • A

    विद्यावाचस्पति बन्नंजय गोविंदाचार्य

  • B

    विष्णु नारायणन नंबूदरी

  • C

    के सच्चिदानंदन

  • D

    वी मधुसूदनन नायर

2.

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (बुलियन एक्सचेंज) विनियम, 2020 के संदर्भ में  , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. केंद्रीय बजट 2020 में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने  गांधीनगर, गुजरात में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र (आईएफएससी) में एक इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज की स्थापना की घोषणा की थी।

2. IFSCA को इस एक्सचेंज के परिचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

3.

 भारतीय कंपनियों में विविधता आवश्यकताओं के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. सभी सार्वजनिक कंपनियां जो स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हैं और 100 करोड़ रुपये की पेड-अप पूंजी या 300 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक कारोबार वाली कंपनियों के लिए कंपनी अधिनियम के तहत कम से कम एक महिला बोर्ड सदस्य का होना आवश्यक है।

2. 1 अप्रैल, 2020 से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनियों में दो महिला बोर्ड सदस्य का होना आवश्यक किया है, जो साथ में एक स्वतंत्र निदेशक भी हो।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

4.

 Movimiento San Isidro, या San Isidro आंदोलन (एमएसआई), जो अक्सर समाचारों में उल्लिखित होता है ,निम्न में से किस देश में शुरू हुआ था?

  • A

    क्यूबा

  • B

    ब्राज़िल

  • C

    फ्रांस

  • D

    पुर्तगाल

5.

 पश्चिमी सहारा के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह क्षेत्र पहली बार 1884 में स्पेनिश नियंत्रण में आया था, और 1934 में यूरोपीय देश द्वारा 'स्पेनिश सहारा' नाम से एक प्रांत बनाया गया था।

2. 1975 से सूडान ने फॉस्फेट भंडार सहित पश्चिमी सहारा के लगभग 80 प्रतिशत भाग को नियंत्रित किया है।  

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

6.

 मलेरिया के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है, अगर मच्छर खुद मलेरिया परजीवी से संक्रमित होता है।

2. प्लास्मोडियम ओवले (Plasmodium ovale) प्लास्मोडियम विवैक्स (Plasmodium vivax)से काफी मिलता-जुलता है , जो कि जानलेवा प्रकार का नहीं है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

7.

 विदेशी वन्यजीव प्रजातियों के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को को मान्यता देते हुए यदि किसी ने जून और दिसंबर के बीच विदेशी वन्यजीव प्रजातियों के अवैध अधिग्रहण या कब्जे की घोषणा की तो उसे जांच और अभियोजन से राहत प्रदान करने का आदेश दिया ।

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) एक बार की स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना में वाइल्ड लाइफ (संरक्षण) अधिनियम 1972 के अनुसूचियों की प्रजातियां शामिल हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

8.

 रचनात्मक अर्थव्यवस्था (creative economy)के लिए यूनेस्को पुरस्कार के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यूनेस्को ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर ’रचनात्मक अर्थव्यवस्था’ के क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार शुरू करने का फैसला किया है।

2. यूनेस्को ने 2020 को 'सतत विकास के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

9.

 ' स्वाधीनता सड़क ' भारत और निम्न में से किस  देश के बीच है?

  • A

    नेपाल

  • B

    म्यांमार

  • C

    भूटान

  • D

    बांग्लादेश

10.

 मिरिस्टिका स्वेम्प ट्रीफ्रॉग (Myristica swamp Treefrog) , एक दुर्लभ ऑर्बॉरीअल / वृक्ष-संबंधी स्थानिक प्रजाति,निम्न में कहाँ से सम्बद्ध है ?

  • A

    पूर्वी घाट

  • B

    पश्चिमी हिमालय

  • C

    उत्तर पूर्व हिमालय

  • D

    पश्चिमी घाट