MCQ for 8-july-2020-mcqs-hindi-test

by Vajiram & Ravi

31-08-2023

05:28 AM

1.

 "मत्स्य सम्पदा" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर न्यूज़लेटर "मत्स्य सम्पदा" का पहला संस्करण लॉन्च किया।

2. भारत सरकार ने मई, 2020 में 20,050 करोड़ रुपये के निवेश के साथ मात्स्यिकी क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के लिए एक नई फ्लैगशिप योजना अर्थात 'प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना' (पीएमएमएसवाई)की शुरुआत की है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

2.

 निम्नलिखित में से कौन पुलित्जर पुरस्कार विजेता 'द एम्परर ऑफ ऑल मैलेडीज: ए बायोग्राफी ऑफ कैंसर' के लेखक हैं?

  • A

    सिद्धार्थ मुखर्जी

  • B

    रस्किन बॉन्ड

  • C

    विक्रम सेठ

  • D

    अरविंद अदिगा

3.

 CogX पुरस्कार 2020 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सक्षम MyGov कोरोना हेल्पडेस्क ने ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड फेस्टिवल ऑफ एआई एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, CogX 2020 में दो पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

2. CogX एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप समिट और फेस्टिवल है, जो प्रतिवर्ष लंदन में आयोजित किया जाता है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

4.

 खेल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. भारतीय एथलीटों को प्रशिक्षण देने के लिए विदेशी और भारतीय कोचों को अब ओलंपिक चक्र के साथ ही चार वर्ष का अनुबंध प्रदान किया जाएगा।

2. कोचों के लिए 4 वर्ष का अनुबंध, कोच के प्रदर्शन और संबंधित एनएसएफ की ओर से की गई सिफारिश के आधार पर दिया जाएगा।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

5.

 हाल ही में खबरों में देखा गया, संभावित COVID-19 वैक्सीन 'ZyCoV-D' किसके द्वारा विकसित किया गया है?

  • A

    ज़ाइडस कैडिला

  • B

    सन फर्माश्युटिकल

  • C

    डॉ रेड्डी लेबोरेट्री

  • D

    सिप्ला

6.

मोटर दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार के लिए मसौदा योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. इस योजना की परिकल्पना देश के सभी सड़क उपयोगकर्ताओं को अनिवार्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए की गई है।

2. इस योजना में मोटर वाहन दुर्घटना निधि का सृजन भी शामिल है।

3. एनएचएआई को योजना को लागू करने का काम सौंपा गया है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 1 और 2

  • C

    केवल 2 और 3

  • D

    1, 2 और 3

7.

 वनवेब के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. वनवेब ( OneWeb) ग्रेग वायलर द्वारा स्थापित एक वैश्विक संचार कंपनी है।

2. कंपनी का मुख्यालय पेरिस में है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

8.

एक टी सेल (T cell) एक प्रकार का लिम्फोसाइट है, जो इसमें विकसित होता है:

  • A

    हाइपोथेलेमस

  • B

    थाइरोइड

  • C

    एड्रेनल्स

  • D

    थाइमस

9.

 केदारनाथ मठ विकास और पुनर्निर्माण परियोजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय पर्वत पर यमुना नदी के पास स्थित है।

2. केदारनाथ मंदिर उत्तरी हिमालय के भारत के छोटा चार धाम तीर्थस्थान में चार प्रमुख स्थलों में से एक है।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2

10.

 गोल्डन बर्डविंग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. गोल्डन बर्डविंग नाम का एक हिमालयी बटरफ़्लाई अब भारत का सबसे बड़ा बटरफ़्लाई है यह रिकॉर्ड 88 साल से दक्षिणी बर्डविंग के नाम से था ।

2. जबकि उत्तराखंड के दीदीहाट से मादा गोल्डन बर्डविंग पाई गई थी, सबसे बड़ा नर शिलांग के वानखर बटरफ़्लाई संग्रहालय से था।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  • A

    केवल 1

  • B

    केवल 2

  • C

    1 और 2 दोनों

  • D

    न तो 1 और न ही 2