MCQ for 8-june-2021-mcqs-hindi-test

by Vajiram & Ravi

29-08-2023

06:53 AM

1.

हाल ही में खबरों में रहा नया वैश्विक डेटाबेस 'आई-फैमिलिया', किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

  • A

    केंद्रीय जांच ब्यूरो

  • B

    इंटरपोल

  • C

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी

  • D

    इनमे से कोई भी नहीं

2.

अक्सर समाचारों में उल्लिखित लामू बंदरगाह कहाँ स्थित है?

  • A

    केन्या

  • B

    दक्षिण अफ्रीका

  • C

    एलजीरिया

  • D

    रूस

3.

लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) तकनीक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. LEO उपग्रह 1990 के दशक से ग्रह की परिक्रमा कर रहे हैं, कंपनियों और व्यक्तियों को विभिन्न संचार सेवाएं प्रदान करते हैं।

2. LEO उपग्रह पृथ्वी से लगभग 36,000 किमी दूर स्थित हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

  • A

    केवल1

  • B

    केवल 2

  • C

    दोनों 1 और 2

  • D

    न तो 1 और न ही 2

4.

निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

 

योजनाएं / पहल

राज्य

1.

प्राण वायु देवता पेंशन योजना (PVDPS)

बिहार

2.

ऑक्सी वन (ऑक्सीजन वन)

हरियाणा

3.

आजीविका और आय वृद्धि के लिए कृषक सहायता (कालिया)

 

गुजरात

नीचे दिए गए कोड का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  • A

    1.

  • B

    2.

  • C

    3.

5.

भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक, 2018 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है जिसने अनुसूचित अपराध (इस विधेयक की अनुसूची में शामिल आर्थिक अपराध) या 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि वाले अपराध किए हैं।

2. इसमें धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत एक विशेष न्यायालय स्थापित करने का प्रस्ताव है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

  • A

    केवल1

  • B

    केवल 2

  • C

    दोनों 1 और 2

  • D

    न तो 1 और न ही 2

6.

जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के उपचार और निपटान की सामान्य विधियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?1. पीले श्रेणी के कचरे के लिए भस्मीकरण/

2. लाल श्रेणी के कचरे के लिए ऑटोक्लेविंग

3. सफेद श्रेणी के शार्प कचरे के लिए कीटानु हनन और कतरन करना

नीचे दिए गए कोड का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  • A

    केवल 1 और 3

  • B

    केवल 1 और 2

  • C

    केवल 2 और 3

  • D

    1, 2 और 3

7.

सस्टेनेबल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (एसपीपी) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. सस्टेनेबल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (एसपीपी) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा सार्वजनिक प्राधिकरण परियोजना के सभी चरणों में वस्तुओं, सेवाओं या कार्यों की खरीद करते समय सतत विकास के तीन स्तंभों - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय - के बीच उचित संतुलन हासिल करते हैं।

2. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) अन्य भागीदारों के सहयोग से तीन प्राथमिकता वाली उत्पाद श्रेणियों पर प्रारंभिक ध्यान देने के साथ-साथ भारत सरकार की सतत सार्वजनिक खरीद (एसपीपी) पहल का समर्थन भी कर रहा है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

  • A

    केवल1

  • B

    केवल 2

  • C

    दोनों 1 और 2

  • D

    न तो 1 और न ही 2

8.

जल जीवन मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, हर ग्रामीण परिवार को 2024 के बजाय 2022 तक नल का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

2. भारत के 20 राज्यों ने पहले ही 'हर घर जल' हासिल कर लिया है यानी इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हर ग्रामीण परिवार में नल का पानी उपलब्ध है।

  • A

    केवल1

  • B

    केवल 2

  • C

    दोनों 1 और 2

  • D

    न तो 1 और न ही 2

9.

G7 देशों द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स सौदे के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. पहला निर्णय जिसकी पुष्टि की गई है, बहुराष्ट्रीय कंपनियां जहाँ कम कर रही हैं, वे वहाँ कर का भुगतान करें, ताकि वह कर को छुपा ना सकें,है।

2. समझौते में दूसरा निर्णय राज्यों को 15% की वैश्विक न्यूनतम कॉर्पोरेट कर दर के लिए प्रतिबद्ध करता है जिससे निवेश को आकर्षित करने के लिए राज्यों द्वारा दरों की क़ीमतों को कम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

  • A

    केवल1

  • B

    केवल 2

  • C

    दोनों 1 और 2

  • D

    न तो 1 और न ही 2

10.

मलयालम भाषा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।

2. 2013 में मलयालम को "भारत में शास्त्रीय भाषा" नामित किया गया था।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

  • A

    केवल1

  • B

    केवल 2

  • C

    दोनों 1 और 2

  • D

    न तो 1 और न ही 2